Hamirpur News: शराबी भाई से युवक परेशान
हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: बिवांर। अतरार गांव के अखलेश पुत्र सीताराम प्रजापति ने थाना में तहरीर देकर बताया कि बड़ा भाई सुनील कुमार शराब पीने का लती है। जो आए दिन नशे में हंगामा कर उत्पात मचाता रहता है। परिजनों के साथ पड़ोसी उसकी हरकत से परेशान हैं। बुधवार की रात को नशे में आकर घर में हंगामा मचाने लगा। मना करने पर पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पिता के साथ आये अखलेश ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.