Hamirpur News: शराबी पुत्र ने पिता व बाबा को पीटा
हमीरपुर, अगस्त 11 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। शराबी पुत्र ने पिता के साथ लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बचाने आये बाबा के साथ भी मारपीट की। जिससे आहत पिता ने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।बिवांर थाना के अतरार गांव के सरमन ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्र अरविंद शराब का आदी है। आए दिन शराब के नशे में घर में हंगामा मचाता है। घर से गेहूं, लाही व घरेलू सामान को चोरी से ले जाकर बिक्री कर शराब पीने के साथ जुआ खेल जाता है। उसको मना किए जाने पर पिता पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। जब उसके पिता ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद छत में चढ़कर आसपास के लोगों के घरों में पथराव किया। उसकी आदतों से परेशान होकर बहू भी मायके चली गई है। पुत्र से आहत पिता ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई नागेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.