हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: राठ। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी दुलीचंद ने बताया कि अपने ठेके के अंतर्गत कस्बे के बड़ा कसौडा़ मोहल्ला निवासी एक युवक ने फरसौलियाना बड़े बगीचा में प्लाट में शटरिंग लगवाई थी। 15-16 दिन का ठेका था। समय बीत जाने के बाद आरोपी युवक शटरिंग अपने कब्जे में किए हैं और देने से इनकार कर रहा है। जब भी शटरिंग मांगते हैं तो विवाद करता है और शटरिंग का किराया भी बढ़ता जा रहा है। दुलीचंद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...