हमीरपुर, जुलाई 10 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के फूलारानी मंदिर स्थित प्लाट की बाउंड्रीवॉल को प्रशासन ने अवैध बताते हुए गिरा दिया। इस कार्रवाई का नगर अध्यक्ष ने विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। उनका आरोप है कि भाजपा की जिलाध्यक्ष का आवास भी उसी गली में है, उन्हीं के इशारे पर प्रशासन ने उनकी बाउंड्रीवॉल गिराई है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। सोशल मीडिया में भी मामला काफी गरमाया हुआ है। नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि उनका फूलारानी मंदिर के पास एक प्लाट है, जिसमें उन्होंने चारों तरफ से बाउंड्री बनवा रखी थी। दो दिन पूर्व प्रशासन ने बगैर किसी नोटिस के उनके बाउंड्रीवॉल को पालिका की गैंग लगाकर ध्वस्त करा दिया। उन्होंने कहा कि उस गली में जितने भी मकान है, उन्हीं मकानों ...