हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर। शासन की मंशा के अनुरूप व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन एवं कर संबंधी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से राठ में केजीएन फर्नीचर एंड मैन्युफैक्चरिंग, सेना रोड, बारह खंभा, राठ में पंजीयन जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी दुर्गा प्रसाद एवं घनश्याम सिंह पटेल उपस्थित रहे। कैंप में व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कर संबंधी विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पंजीयन के लिए आवश्यक प्रपत्रों एवं दस्तावेजों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीएसटी पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, ई-इनवायसिंग, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर अपडेट करने, ई-वे बिल तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत हुए परिवर्तनों के संबंध में ...