हमीरपुर, जुलाई 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में बाराती-जनातियों में मारपीट हो गई। दूल्हे के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बिवांर के छानी निवासी मातादीन धुरिया ने बताया कि वह बुधवार को अपने भतीजे बिंदा की बारात लेकर भुजपुर गांव निवासी केशराम के यहां गए थे। रात करीब 12 बजे जयमाला के दौरान दुल्हन के मामा के अभद्रता करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। गुरुवार सुबह करीब चार बजे सभी बाराती वापस हो चुके थे। बहू के चढ़ाव की रस्म के बाद वह सड़क पर खड़ा था। तभी दुल्हन के नाना, मामा और मौसा ने अंधेरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। दूल्हा व भतीजे ने बीच बचाव किया तो दूल्हे और उसके भाइयों के साथ भी महिलाओं समेत दुल्हन पक्ष के लोगों ने पत्थर और कुर्सियां फेंकते हुए मारपीट की।...