हमीरपुर, सितम्बर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बीमारी से जूझ रहे पुत्र ने वृद्ध पिता की ईंटें से कूंचकर हत्या कर दी और फिर शव के पास ही चारपाई डालकर सो गया। गुरुवार को सवेरे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। वृद्ध पिता का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। पुत्र ने हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की छानबीन की।

पिता और पुत्र के बीच विवाद सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव निवासी 75 वर्षीय नवाब अली के पांच पुत्र हैं। तीसरे नंबर का पुत्र शमशुद्दीन गांव का प्रधान है। दो पुत्र 45 वर्षीय रियाजुद्दीन और 38 वर्षीय जलालुद्दीन पैदाइशी मूकबधिर और सबसे छोटा 35 वर्षी...