Hamirpur News: वृद्धा के घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहने व नगदी चुराए
हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। सोमवार की रात टिकरिया गांव में घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के जेवर व 5 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।टिकरिया गांव की वृद्ध सेवारानी अहिरवार ने बताया कि पुत्र विक्रम और चंदू परिवार सहित गुड़गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बताया कि उसकी बहू सगुनरानी के सोने की कील, पायलें, सोने का हार, मीणा और 5 हजार रुपए नगद बक्से में रखे हुए थे। सोमवार की रात चोर घर में घुस गए और जेवर और नगदी पार कर ले गए। सेवारानी ने बताया कि चोरों ने कच्चे घर के फर्श को भी खोदा था। सुबह सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हो सकी। टिकरिया गांव में कई घर के दरवाजे पर रहस्यमय तरीके से हल्दी से पीले रंग के हता लगे हुए हैं। जो ग्रामीणों में चर्चा के विषय बने हुए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.