हमीरपुर, सितम्बर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच मुस्करा ब्लाक में वीबीजीरामजी (मनरेगा) कार्यों में मजदूरों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज होने से योजना की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई ग्राम पंचायतों में धरातल पर काम नहीं होने के बावजूद मस्टर रोल में मजदूरों की हाजिरी और काम की डिमांड दर्ज की जा रही है। कई ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा चरम पर है। फर्जी हाजिरी व डिमांड दिखाकर मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है。

बारिश और मजदूरों की उपस्थिति वीबीजीरामजी की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार 25 सितंबर को विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों में 31 कार्यों के लिए 107 मस्टर रोल में 898 कामगारों की उपस्थिति दर्ज थी। वहीं 26 सितंबर को भी बारिश के बीच बड़ी संख्या में मजदूरों की हा...