Hamirpur News: विवाहिता की मौत के 16वें दिन आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट
हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया क्षेत्र के अमूंद गांव में 23 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के 16वें दिन बाद पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। करौंदी गांव निवासी खरेलाल ने सीओ शाहरुख खान को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में पुत्री प्रीति की शादी अमूंद गांव निवासी रवि कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करने लगे। पिता का आरोप है कि पति रवि कुमार, ससुर जयसिंह, सास और देवर श्याम कुमार मिलकर बुलेट की मांग करते थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.