Hamirpur News: विवाद के बाद बस चालक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: हमीरपुर। स्थानीय बस स्टैंड में शुक्रवार को रोडवेज बस के चालक ने बाइक चालक की पिटाई कर दी। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। बता दें कि बस स्टैंड में रोज ही जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसकी वजह से विवाद होते रहते हैं। शुक्रवार को दिन में सड़क में महोबा डिपो की बस खड़ी थी। जिसे लेकर बस चालक की बाइक चालक से कहासुनी हो गई। गालीगलौज होने पर दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े। बस चालक ने युवक की पटरे और चप्पलों से जमकर पिटाई की। युवक ने भी पलटकर मारा। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में किसी तरह लोगों ने दोनों को अलग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.