हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: कुरारा। सिकरोढ़ी गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर में डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरबी ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में पति पत्नी के विवाद में गुस्से में आकर पति लोहा सिंह पुत्र जयप्रकाश ने पत्नी उमा देवी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। परिजनो ने यूपी 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। तब पीआरवी के हेड कांस्टेबल निरंकार गुप्ता व अरविंद कुमार द्वारा मौके जाकर बिना एंबुलेंस का इंतजार किए अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गय...