Hamirpur News: विरमा का पानी उतरा, कनेरा-बिलगांव में परेशानी बरकरार
हमीरपुर, अगस्त 29 -- Hamirpur News: सरीला। तहसील क्षेत्र में विरमा नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कुपरा का कनेरा मजरा अभी भी पानी से घिरा है। कुपरा-छानी मार्ग पर विरमा नदी का रपटा दोनों ओर से कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। रपटा जल्द नहीं बना तो ग्रामीणों को जलालपुर होकर छानी-हमीरपुर जाना पड़ेगा और करीब 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। बिलगांव में गोशाला से पानी उतर गया है, लेकिन रपटे के ऊपर करीब डेढ़ मीटर पानी बह रहा है। ग्राम प्रधान रामपाल के अनुसार बाढ़ में भूसे को नुकसान हुआ है। शनिवार को विधायक मनीषा अनुरागी और तहसीलदार रविंद्र पाल ने गांव पहुंचकर फसल व स्थिति का निरीक्षण किया। विधायक ने नाव से आवागमन करने वालों के लिए लाइफ जैकेट और स्टीमर की व्यवस्था कराने के लिए कहा। विरमा के आसपास खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.