Hamirpur News: विपदा आने वाली है, कहकर ठगी, ढूंढकर चप्पलों से पीटा
हमीरपुर, अक्टूबर 14 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के जमरेही तीर गांव में एक परिवार को विपदा आने वाली है कहकर ठगने वाले दो ठगों को पीड़ित परिवार ने घटना के कुछ ही घंटे बाद खोज निकाला। दोनों ठग उन्हें हमीरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर मिल गए। बस फिर क्या था गुस्साए युवती चप्पल लेकर दोनों पर टूट पड़ी। अचानक हुई घटना से भीड़ लग गई। लोगों ने वीडियो बनाने शुरू कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ठगों को भीड़ से बचाकर अपने साथ कोतवाली ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ठगी का झांसा और परिवार से नकदी लेना जमरेही तीर गांव निवासी अवधेश ने बताया कि उसकी पुत्री अनीता कुछ दिनों से वायरल फीवर की चपेट में है। इलाज भी हो रहा है। बुखार चढ़ता-उतरता रहता है। बुधवार को गांव में दो युवक उसके घर पहुंच गए। उसकी पत्नी कमला और पुत्री अनीता दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.