Hamirpur News: विधायक के गांव का स्टेडियम बना भैंसों का तबेला
हमीरपुर, अगस्त 30 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। सदर विधायक के गांव में बना सरदार पटेल स्टेडियम बदहाली का शिकार है। स्टेडियम के गेट पर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है और मैदान में मवेशियों को बांधा गया है। इससे गांव के युवा मायूस हैं। सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति के पैतृक गांव पौथिया में सरदार पटेल स्टेडियम बना हुआ है। इससे खेलकूद का सामान गायब है। गांव के युवा दिग्विजय, प्रांजल, मिथिलेश, आशीष, मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने स्टेडियम को तबेला बना दिया है। चारों तरफ गोबर डालकर गंदगी का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। गेट पर ही कूड़े का ढेर लगा है। इससे गांव के युवाओं को इस स्टेडियम का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। युवाओं ने सदर विधायक से स्टेडियम को विकसित कराकर युवाओं के भविष्य को संवारने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.