Hamirpur News: विधान परिषद चुनाव पार्ट 01
हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत जनपद में शुक्रवार को 18 बूथों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कुल 50.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सवेरे से ही बूथों में मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। डीएम-एसपी ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सदर तहसील में मतदान के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता से पुलिस कर्मी की नोंकझोंक हो गई। जिसके बाद उक्त पुलिस कर्मी की ड्यूटी बदल दी गई। मतदान केंद्रों से दूर राजनैतिक दलों के बस्ते भी लगे रहे, जिसमें सारा दिन गहमागहमी बनी रही। एक-एक वोटर को फोन करके मतदान के लिए बुलाया गया। सुमेरपुर में भाजपा का बस्ता हटवाने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट को सदर विधायक ने फटकार लगा दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.