हमीरपुर, सितम्बर 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर। मौदहा कस्बे के कुम्हरौडा मोहल्ले में एक महिला का अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर उसे सड़क किनारे छोड़ने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला बच्चे को दोनों हाथों से बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला बच्चे को सड़क किनारे छोड़ देती है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला कथित तौर पर अपने दुधमुंहे मासूम को बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई और फिर सड़क किनारे छोड़कर जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में घटना को ले...