हमीरपुर, अगस्त 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। इस साल औसत से भी कम हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों की सड़कों की दुर्दशा की पोल पट्टी खोलकर रख दी है। गांव-गांव सड़कों की खराबी ने लोगों को परेशान कर रखा है। अब मौदहा ब्लाक के पारा गांव की बदहाल सड़क का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर बचते-बचाते लोग निकलते देखे जा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।करीब सवा दो मिनट का वीडियो स्वागत यादव नाम के युवक ने इंस्टाग्राम में वायरल किया है। जिसमें युवक इस सड़क की बदहाली को बताते हुए जनप्रतिनिधियों से इसका निर्माण कराने की मांग कर रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों में आक्रोश, वीडियो वायरल साथ ही यह भी कह रहा है कि यदि रोड नहीं बनवा सकते हैं तो गांव मे...