Hamirpur News: वायरल वीडियो: हमीरपुर में कीचड़ भरे रास्ते से निकाली शव यात्रा
हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: मौदहा (हमीरपुर), संवाददाता। कीचड़ भरे रास्ते से एक शव यात्रा को लेकर जाते हुए ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में सात से आठ ग्रामीण एक अर्थी को कंधों पर रखकर कीचड़ और गंदे पानी भरे रास्ते से जाते दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार के विकास के दावों को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।वायरल वीडियो तहसील के खंडेह गांव का बताया जा रहा है। बड़ी आबादी वाले खंडेह गांव के इस वीडियो में एक शव यात्रा को लेकर जा रहे लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। शव यात्रा में शामिल लोग गली के किनारे-किनारे से होकर आगे बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव के वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.