Hamirpur News: वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों पर रोजी रोटी का संकट
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। नगर पंचायत कुरारा द्वारा मेन बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास वर्षों से गुमटी व टट्टर लगाकर कारोबार कर रहे 14 गरीब व्यापारियों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने नवनिर्मित दुकानों की प्रस्तावित नीलामी पर रोक लगाने और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित करने की मांग डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर की है। कुरारा नगर पंचायत के दुकानदार सिराजुद्दीन, चांद खान, आमिर, अलीहसन, मेहंदीहसन, श्रीकृष्ण, अक्षय कुमार, माया, इस्लाम, अजमेरी आदि ने दिए ज्ञापन में कहा कि वे वर्ष 1995 से करीब 31 वर्षों से इसी स्थान पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा उनसे नियमित रूप से शुल्क और किराया भी जमा कराया जाता रहा है। जिसकी रसीदें उनके पास हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.