हमीरपुर, अक्टूबर 1 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्राओं को जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देशों पर विधिक अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्कूलों में छात्राओं को पॉक्सो और बाल अधिकारों का पाठ पढ़ायाकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर डिवीजन जज वंदना अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सिविल जज जूनियर डिवीजन बृजेश कुमार पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर शिवनारायण व पवन कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दीं। महिला एवं बाल कल्याण विभाग से तबस्सुम परवीन व महिमा राजपूत ने बताया कि 'लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012'...