हमीरपुर, जुलाई 4 -- Hamirpur News: आंगनवाड़ी सहायिका पद पर काम कर रही महिला ने द्वेषवश आय प्रमाण पत्र लेखपाल द्वारा निरस्त कर दिया। जिस पर पीड़िता ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। लोधीपुर गांव की रोशनी कुमारी पत्नी शिवकुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने पर उसने दिसंबर 25 को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें आय प्रमाणपत्र बनवाया। लेकिन गांव की एक महिला द्वारा डीएम से प्रमाण पत्र में आय कम होने की शिकायत कर दी। जिस पर डीएम की आदेश पर पांच सदस्यीय टीम ने आय प्रमाण पत्र की जांच 21 अप्रैल को की। यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए शानदार मौका, आंगनवाड़ी में 708 पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती; ऐसे करें अप्लाई घर पहुंची टीम ने जांच करते हुए आय प्रमाण पत्र की स्थिति को सही पाया। जांच के आधार पर सीडीप...