Hamirpur News: लाइनमैन पर बंदर ने किया हमला, खंभे से उतरते समय काटा
हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फॉल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैन पर बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और रोष है। इंगोहटा निवासी लाइनमैन प्रदीप श्रीवास ने बताया कि बुधवार को गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े था। काम पूरा करने के बाद जब नीचे आ रहा था, तभी पास मौजूद बंदर ने अचानक हमला कर काट लिया और मौके से भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बंदरों के झुंड लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.