Hamirpur News: रोड में खड़े वाहनों से लगता है दिन में कई बार जाम
हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा के बेरी तिराहा व मनकी स्टैंड व हमीरपुर बस स्टैंड पर ऑटो चालकों द्वारा अपने वाहन सड़क में खड़े कर सवारी भरते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। जिससे वाहन निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बा कुरारा के बेरी तिराहा के पास कुरारा से हमीरपुर सवारी लेकर चलने वाले ऑटो चालकों द्वारा सड़क में खड़े करके सवारी भरते है तथा सवारी का इंतजार करते है। जिससे हाइवे से निकलने वाहनों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। मनकी स्टैंड के पास क्षेत्र के डामर, सरसई, भैंसापाली, कुतुबपुर, शिवनी, खरौंज आदि गांवों को सवारी लेकर जाने वाले ई-रिक्शा पूरी सड़क में खड़ी रहते है। जिससे हाइवे से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे हाइवे में अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.