हमीरपुर, अगस्त 28 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। दिल्ली से महोबा वापस लौट रही रोडवेज की बस थाना चिकासी क्षेत्र में मोहाना घाट के बेतवा नदी के पुल से गिरते-गिरते बची। शुक्रवार को तड़के 3.30 बजे बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक ने बस को काबू में करने की कोशिश की। बस की टक्कर से पुल की करीब आठ फीट लंबाई की रेलिंग टूटकर नदी में गिरी। जैसे-तैसे चालक ने बस को काबू में किया तो रेलिंग से रगड़ते हुए बस वहीं रुक गई। चंद सेकेंड के इस हादसे से यात्रियों की जान मुंह को आ गई। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को महोबा के लिए रवाना किया गया। बीते 15 दिन के अंदर मोहाना घाट के बेतवा नदी के पुल पर रोडवेज की यह दूसरी बस है दो दुर्घटनाग्रस्त होने से बची है। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की स्टीयरिंग फेल, रेलिंग तोड़ लटकी, बाल-बाल बचे यात्रीगाड़ी की स्टीयरिंग फेल दो दिन...