Hamirpur News: रेलवे अंडरपास बना स्विमिंग पूल, लोट रही भैंसें
हमीरपुर, जुलाई 30 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पत्योरा स्थित यमुना साउथ रेलवे स्टेशन के गेट संख्या-41 पर बना रेलवे अंडरपास बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन चुका है, जहां भैंसें लोट रही हैं। पिछले एक सप्ताह से अंडरपास में पानी भरा होने के कारण राहगीरों का निकलना-चलना मुसीबत बन गया है। रेलवे अंडरपास जिला मुख्यालय और सुमेरपुर कस्बे को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान, कर्मचारी तथा अन्य लोगों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। फिसलकर दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई है।ग्रामीण राहुल प्रजापति, पवन, निहाल, अरविंद निषाद, शिवम सिंह और राजवीर सहित अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.