हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: राठ। राठ कस्बे के पठनऊ मुहाल में पुराने विवाद के चलते एक महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की फरियाद की है। राठ कोतवाली के पठनऊ मुहाल निवासी नगीना खातून ने मंगलवार को राठ कोतवाली में घटना की तहरीर देकर बताया कि पुराने विवाद के चलते उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला जालौन जनपद के उरई के निवासी अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर उसके घर के अंदर घुस आई तथा उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने मंगलवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...