Hamirpur News: रिमझिम इस्पात का टीनशेड ढहा, मजदूरों में मचा हड़कंप
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। लगातार बारिश के चलते मंगलवार की सुबह उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड फैक्ट्री का अनुपयोगी हिस्से का टीनशेड ढह गया। टीनशैड के ढहने की आवाज से फैक्ट्री में मौजूद वर्करों में हड़कंप मच गया। टीनशेड के नीचे खड़ी एक जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हुई है। जनपद में लगातार बारिश के चलते घर-मकानों के गिरने के सिलसिले के बीच मंगलवार को रिमझिम इस्पात लिमिटेड का टीनशेड अचानक भरभरा कर ढह गया। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त टीनशेड खाली था। महज एक जेसीबी मशीन खड़ी थी, जो टीनशेड के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हुई है। इस संबंध में रिमझिम इस्पात के मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया की फैक्ट्री के जिस हिस्से में टीनशेड के गिरने की घटना हुई है, वह अनुपयोगी है, जिसे बंद रखा गया है। यहां नवीनीकरण का कार्य कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.