हमीरपुर, अगस्त 12 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत टेढ़ा के नलकूप संख्या 175 एचजी रिबोर के बाद जून माह में तैयार होकर खड़ा हो गया था। लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं होने से किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। इससे धान की फसल बर्बाद हो रही है। विभाग के अवर अभियंता के अनुसार अगले साल अप्रैल के पहले नलकूप से पानी नहीं मिलेगा। जबकि बीते 27 जून को आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने सदर विधायक के समक्ष एक सप्ताह में नलकूप चालू करने का वादा किया था。

ग्राम परिषद की समस्याएं क्षेत्र के टेढ़ा के पूर्व प्रधान सौरभ सिंह, अवधेश कुमार, आशा देवी, कुशल सिंह, अंबिका तिवारी, पूरन सिंह, नवाब सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र पाल, भूरा सिंह, राजीव पाल सिंह आदि ने बताया कि नलकूप संख्या 175 एचजी का रिबोर होकर जून माह में तैयार हो गया था। लेकिन विद्...