हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। दरिंदगी की शिकार हुई तीन साल की मासूम बच्ची की मां रात भर उसके गम में तड़पती रही। पिता का भी बुरा हाल रहा। परिजनों को ठीक से नींद तक नहीं आई। सवेरे से घर में मातम का दौर चलता रहा। नाते-रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। राजनैतिक दलों से जुड़े लोग भी आज शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, मुख्य आरोपी के जीजा का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई है। कस्बे के एक मोहल्ले की तीन वर्षीय मासूम बच्ची की पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले मामा हीरालाल ने एक नवंबर की शाम दरिंदगी के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसी दिन बच्ची का शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। रात भर बवाल भी हुआ। दूसरे दिन बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो माहौ...