हमीरपुर, अगस्त 12 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। भरपेट भोजन न मिलने की शिकायत करने पर मासूम छात्र को उल्टा लटकाकर मारपीट करने के मामले में जांच करने पहुंचे बीईओ को मौके पर स्कूल ही नहीं मिला। जिस भवन में स्कूल संचालन का दावा किया जा रहा था वहां एक महिला मौजूद थी, जो टीम से झगड़ा करने लगी। जानकारी करने पर पता चला कि यहां 20 से 25 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार की शाम होते-होते सभी यहां से चले गए। मौके पर स्कूल और प्रबंधन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति न मिलने पर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। बीईओ का दावा है कि ब्लू बेल इंटरनेशनल नाम के स्कूल को विभाग द्वारा मान्यता नहीं दी गई थी。 यह भी पढ़ें- भरपेट भोजन न मिलने की शिकायत पर नौनिहाल को उल्टा लटकाकर पीटा छात्र की शिकायत जनपद महोबा के दुलारा गांव निवासी प्रेमचंद ने मंगलवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल को शिका...