हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस द्वारा  राठ, मौदहा एवं थाना सदर की जेडएफडी (जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट) सीसी टीम को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। टीम को विभिन्न यातायात संकेतों (साइन बोर्ड) की पहचान, उनके महत्व एवं प्रभावी अनुपालन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही बॉडी वॉर्न कैमरा के संचालन, उपयोगिता एवं ड्यूटी के दौरान उसके महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई。

प्रशिक्षण प्रक्रिया इसके अतिरिक्त लेजर स्पीड मीटर ...