Hamirpur News: राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार
हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर। थाना ललपुरा के उजनेड़ी निवासी वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी अनिरुद्ध सिंह एडवोकेट का रविवार को यमुना तट स्थित मोक्षधाम में गार्ड आफ आनर व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके छोटे पुत्र गोपाल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। 85 वर्षीय लोकतंत्र सैनानी अनिरुद्ध सिंह का शनिवार की सुबह इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम उजनेड़ी ले जाया गया। जहां सूचना मिलते ही विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों सहित तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार रमेश नामदेव, कानूनगो राधेश्याम सहित थाना ललपुरा के थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की थी। रविवार को उनके शव वाहन को फूलमालाओं से सजाकर हमीरपुर स्थित मोक्षधाम लाया गया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.