हमीरपुर, अगस्त 28 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। सुबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली 14121 अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का गुरुवार को रागौल रेलवे स्टेशन पर पहली बार ठहराव हुआ। ट्रेन के रागौल स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। ट्रेन के ठहराव से बांदा, चित्रकूट, सतना, जबलपुर सहित मुंबई की ओर यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस सुबेदारगंज से रवाना होकर गोविंदपुरी के रास्ते भरूआ सुमेरपुर में दो मिनट के ठहराव के बाद 6 बजे रागौल स्टेशन पहुंची। रागौल में ट्रेन के ठहराव के दौरान यात्रियों ने ट्रेन में सवार होकर अपनी यात्रा शुरू की यह ट्रेन अगले दिन रात 8:50 बजे मुम्बई पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- प्रयागराज-उधना के बीच नियमित दौड़ रही अमृत भारत एक्सप्रेस...