हमीरपुर, अगस्त 26 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजा हुआ है। भीड़ भी खूब हो रही है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दिन बारिश की वजह से पसरे सन्नाटे के कारण बुधवार को बाजार में खासी रौनक दिखाई दी। बहनों ने ने जमकर राखियों की खरीददारी की। चांदी की राखियां भी खूब बिक रही हैं। हालांकि गतवर्ष के मुकाबले इस वर्ष चांदी की राखी के दाम दूने हो गए हैं। बाजार में इस वक्त पांच रुपए से लेकर 400 रुपए कीमत की राखियों की धूम मची हुई है। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों में सजाने को लेकर राखियों की खरीददारी कर रही हैं। बाजार में नग वाली राखी की ज्यादा मांग है। जबकि बच्चों वाली राखियों में डोरेमोन, स्पाइडरमैन, किडजी आदि की राखियां बिक रही हैं। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार का दिन था। राखी बाजार भी खूब ...