हमीरपुर, अगस्त 28 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सिसोलर में शुक्रवार दोपहर रसोई में खाना बनाने पहुंची महिला को छप्पर से गिरे काले सांप ने बाएं पैर में डस लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन उसे आनन-फानन उपचार के लिए बांदा लेकर भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सिसोलर निवासी 47 वर्षीय ललिता पत्नी अच्छेलाल प्रजापति शुक्रवार दोपहर एक बजे घर की रसोई में खाना बनाने पहुंची थी।

सांप के काटने की घटना इसी दौरान अचानक रसोई के छप्पर से सांप नीचे गिरा और उसके बाएं पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी की। बताया गया कि सिसोलर-पढ़ोरी मार्ग पर रपटे के ऊपर पानी भरा होने के कारण मौदहा सीएचसी पहुंचने में परेशानी थी। ऐसे में परिजन ललिता को सीधे बांदा जिला ...