Hamirpur News: रमेड़ी अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, उमड़ी भीड़
हमीरपुर, अगस्त 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में शनिवार को गांव-गांव कजली मेले लगे। जिनमें खूब भीड़ हुई। शहर में रमेड़ी में मेले के साथ ही दंगल में पहलवानों ने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बेवर के योगेंद्र को हराकर कन्नौज के गौरव ने रचा इतिहासरमेड़ी में दंगल शहर के रमेड़ी अखाड़े में 150 साल पुराने दंगल का शनिवार को आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारंभ कराया। पहली कुश्ती गोविंद खरौंज व देशराज के बीच हुई। जिसमें गोविंद ने देशराज को चित कर दिया। कन्नौज के धर्मेन्द्र को बड़ागांव के उमाशंकर ने पटकनी दी। राहुल लखनऊ को जावेद कन्नौज ने हराया। राधेश्याम मिरगानी को हुकुम सिंह और धर्मवीर राठ को उपेंद्र बड़ागांव ने हराया। मदन बांदा को कुलदीप टेढ़ा ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.