Hamirpur News: रंजिशन युवक का अपहरण, पिता ने 15 के खिलाफ दी तहरीर
हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- Hamirpur News: मुस्करा, हमीरपुर। थानाक्षेत्र के बिहूंनी कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को हथियारबंद लोगों द्वारा उठा ले जाने की घटना से हड़कंप मच गया। थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक डर की वजह से कहीं छिपा हुआ है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
रविकरण की तहरीर बिहूंनी कला निवासी रविकरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्टूबर की शाम करीब 7.30 बजे उनका पुत्र पुष्पेंद्र कुमार गांव में था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के मम्मू राजपूत अपने पुत्र, साले सहित करीब 15 लोगों के साथ मिलकर पुष्पेंद्र को जबरन अपने साथ उठा ले गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी तमंचा, कुल्हाड़ी, बेल्ट, लाठी-डंडे आदि हथियारों से लैस थे। घटना के बाद परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.