Hamirpur News: रंजिशन घर में घुसकर मारपीट में पांच घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। देवरानी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी, फरसा और लाइसेंसी बंदूक लेकर दूसरे पक्ष पर हमलाकर पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों को नौरंगा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उरई और फिर झांसी रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला ने मझगवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विवाद की शुरुआत मझगवां थाने के बरुआ गांव निवासी शिवकली पत्नी भानप्रताप ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह खेत पर जाने के लिए निकली थीं। तभी गुमान के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। अंदर पहुंचने पर प्रिंस पुत्र महेंद्र और विवेक उर्फ विक्कू पुत्र जितेंद्र उनकी देवरानी वीरवती के साथ मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.