हमीरपुर, सितम्बर 23 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के नवागत डीएम अशोक कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग, राजस्व अभिलेखागार (आरआरके), भूलेख एवं कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल एवं अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित पत्रावलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवागत डीएम की पृष्ठभूमि नवागत डीएम वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने शासन में विभिन्न विभागों में कार्य करने के साथ-साथ गोंडा एवं फिरोजाबाद में सीडीओ के रूप में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एडीएम एवं एसडीएम सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाए...