Hamirpur News: योग टीचर की नौकरी के नाम पर हड़पे हजारों
हमीरपुर, सितम्बर 27 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। योग टीचर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 91 हजार रुपये हड़पने और दस माह तक बिना वेतन काम कराने का आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी परशुराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अतरौलिया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री अंजली को योग टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 91 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद अंजली से करीब दस माह तक बिना वेतन के काम कराया। दस माह तक काम करने के बाद जब अंजली और उसके पिता ने वेतन देने तथा नौकरी लगवाने की बात कही तो आरोपित टालमटोल करने लगा। अब 91 हजार रुपये वापस करने से भी इनकार कर रहा है। 20 सितंबर को भी कोतवाली में तहरीर दी थी। रविवार को दोबारा शिकायत पत्र द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.