Hamirpur News: युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
हमीरपुर, जुलाई 2 -- Hamirpur News: राठ। 20 वर्षीय युवती दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डालकर झूल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव निवासी अशोक अहिरवार ने बताया कि 20 वर्षीय पुत्री पूजा ने गुरुवार सुबह नौ बजे कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों ने देखा तब तक उसकी मौत हो गई थी। पूजा का मानसिक संतुलन खराब चल रहा था। जिसका फरीदाबाद में इलाज कराया जा रहा था। इसी से परेशान होकर पूजा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूजा की मौत पर बड़ा भाई प्रदीप कुमार, सचिन मां रामढकेली का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.