Hamirpur News: युवती ने जहर खाया, मौत
हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: राठ। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव में युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी है। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव निवासी इंद्रकुमार राजपूत की 22 वर्षीय पुत्री गीता ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। गीता का भाई लवकुश वाहन चालक है और पिता खेतीबाड़ी करते हैं। उरई में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.