हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा अपने ही पड़ोस की एक 12 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अकेले में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक द्वारा अपने ही बिरादरी व पड़ोस की एक करीब 12 वर्षीय बालिका को बहला फुसला कर एकांत में ले जाकर बालात्कार किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना मां को बताई। जिसके बाद पीड़िता को साथ लेकर उसकी मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...