हमीरपुर, अगस्त 16 -- Hamirpur News: राठ। मानसिक रूप से कमजोर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। रविवार दोपहर उसका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। छह माह पहले युवक ने दांतों से पत्नी की नाक व गाल काट जख्मी कर दिया था क्षेत्र के टोला (औंता) गांव निवासी हबीब खां ने बताया कि शनिवार दोपहर में 26 वर्षीय पुत्र फूल खां ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉ.अंजुल निरंजन ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पिता ने बताया कि पुत्र की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। जिसका कई जगहों पर इलाज भी कराया गया। गत 30 मार्च को उसने अपने दांतों से पत्नी पाना की नाक व गाल काटकर जख्मी कर दिया था। जिसमे उसके साले अमरुद्दीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज...