हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कोतवाली इटायल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए। इटायल गांव के 27 वर्षीय विनोद की शुक्रवार तड़के अचानक हालत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन विनोद को सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉ.माजिद ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद अपने पिता के नाम तकरीबन 12 बीघा कृषि भूमि पर खेती-बाड़ी में सहयोग करता था। मृतक अपने पीछे मां, भाई प्रदीप और मनोज को रोते हुए छोड़ गया है। डॉ.माजिद ने बताया कि विनाद को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...