हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। सोमवार की शाम से लापता युवक का गला कटा शव मंगलवार की सुबह गांव से सटे जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार रात से ही युवक की खोजबीन चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की छानबीन की। मृतक के पिता ने पड़ोसी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध संबंधों के शक में हत्या होने की चर्चा है। मझगवां थानाक्षेत्र के गोहानी गांव निवासी 22 वर्षीय हरिश्चंद्र पाल ईंट भट्ठे में काम करता था। उसका शव मंगलवार सुबह घर से तकरीबन 200 मीटर दूर गांव से सटे जंगल में मिला तो सनसनी फैल गई। मृतक के पिता महिपत पाल ने बताया कि हरिश्चंद्र सोमवार की शाम राठ से सामान खरीदकर घर आया था फिर लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं आया तब गांव और आसपा...