हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सदर कोतवाली के भिलावां मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय अशोक ने गुरुवार की दोपहर नशे की हालत में यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदते युवक को देख पुल की मरम्मत के काम में लगे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गई। युवक की हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...