Hamirpur News: यमुना पुल की ऊपरी सतह उखड़ी, सरिया बाहर निकली
हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश ने यमुना पुल की मरम्मत के नाम पर की गई लीपापोती की पोल खोलकर रख दी है। कई जगह पुल की ऊपरी सतह से डामर के साथ-साथ सीमेंट की परत गायब हो गई है और सरिया बाहर निकल आई हैं। इन सरियों के सिरे टूटे हुए हैं, जिससे सरिया तीर जैसी शक्ल में बाहर की तरफ निकली है और किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। कार्यदायी संस्था ने पुल की मरम्मत भी शुरू करा दी है। इसकी वजह से दिन में पुल से ट्रैफिक को रोक-रोककर निकाला गया। मुख्यालय के यमुना नदी के पुल की जून माह में कार्यदायी संस्था ने मरम्मत कराई थी, लेकिन इस मरम्मत के बावजूद पुल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इधर, कुछ दिनों से लगातार मौसम की खराबी के कारण पुल की ऊपरी सतह खराब हो गई है। डामर के साथ-साथ सीमेंट की परत उखड़ने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.