Hamirpur News: यमुना एक्सप्रेसवे में अलीगढ़ के पास हादसे में राठ के युवक की मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: राठ। यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ के पास पिकअप की टक्कर से राठ तहसील के टोला (औंता) गांव निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के टोला (औंता) गांव निवासी विकास सेन ने बताया कि गुरुवार को उनका 22 वर्षीय छोटा भाई आशीष कुमार अपने साथी औंता गांव निवासी 20 वर्षीय दुर्गा श्रीवास के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्गा लघुशंका के लिए बाइक से उतर गया, जबकि आशीष बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशीष उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.